अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
भावुक पोस्ट के साथ रहाणे का संन्यास, खत्म हुआ शानदार अंतरराष्ट्रीय सफर

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर का अंत करते हुए खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जितानेवाले 38 वर्षीय रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपने संन्यास का ऐलान कियाभारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने इस खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.

रहाणे ने 30 जुलाई (गुरुवार) को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने शानदार करियर को विराम देने की घोषणा की. रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान थे, लेकिन अब वो इस टी20 लीग में भी नहीं खेलेंगे. रहाणे ने साफ कहा कि वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं.
38 साल के अजिंक्य रहाणे ने लिखा, ‘कैप नंबर 278, अब यहीं विराम. वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा.’इस संदेश के साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों, साथियों, कोचों और भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया
https://www.instagram.com/reel/DbZ1f0-tcFB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
अपने संदेश में रहाणे ने भारतीय टीम के लिए खेलना जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि देश की जर्सी पहनकर मैदान पर बिताया हर पल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने अपने परिवार, साथी खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ और प्रशंसकों का वर्षों तक मिले सहयोग और प्यार के लिए आभार भी जताया।

अजिंक्य रहाणे को भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने कई मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया को संभाला और विदेशों में यादगार पारियां खेलीं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में वर्ष 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम की कप्तानी करते हुए भारत को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताना शामिल है। एडिलेड टेस्ट में हार के बाद रहाणे के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया था।
रहाणे ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों में प्रतिनिधित्व किया। अपनी शांत कप्तानी, बेहतरीन तकनीक और टीम के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई।

पिछले कुछ समय से वह अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलना जारी रखा। अब उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को विराम देने का फैसला लिया है।
रहाणे के संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत के कई पूर्व खिलाड़ियों, साथियों और प्रशंसकों ने उन्हें शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दीं और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को याद किया।



