छत्तीसगढ़प्रशासनब्रेकिंग न्यूज़
Trending

छत्तीसगढ़ चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर काला जादू

बिलासपुर में श्मशानघाट में कथित तंत्र साधना से हड़कंप, एक युवक हिरासत में

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के देवरी इलाके में स्थित श्मशानघाट में देर रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुछ लोग कथित तंत्र साधना से जुड़ी सामग्री लेकर श्मशानघाट पहुंचे थे। मौके पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर भी रखे जाने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों को जब श्मशानघाट में संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं तो वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग कथित तौर पर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार लोगों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है।

सामग्री और तस्वीरों की जांच जारी

पुलिस द्वारा मौके से मिली कथित तंत्र साधना से संबंधित सामग्री और तस्वीरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि श्मशानघाट में लोग किस उद्देश्य से पहुंचे थे और वहां वास्तव में क्या गतिविधि की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामले में किसी की भूमिका या आरोप की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फरार संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button