छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
अगले 3 घंटे अहम | 60 किमी/घंटा तक तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा के कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

येलो अलर्ट वाले जिले
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर सहित कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की सलाह
खराब मौसम में खुले स्थानों पर जाने से बचें।
पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित भवन में शरण लें।
किसान खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखें।



