अपराधछत्तीसगढ़जगदलपुरब्रेकिंग न्यूज़

डीएसपी के गनमैन ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद पर चलाई गोली

गोली जवान के कंधे को छूकर निकल गई

जगदलपुर। जगदलपुर पुलिस में पदस्थ डीएसपी के गनमैन ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि, गोली जवान के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। इसकी सूचना मिलते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे और घायल जवान को उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घायल जावन का नाम विजय जेना है। वह जिला बल का जवान है और पिछले कुछ महिनों से डीएसपी के गनमैन के रूप में काम कर रहा है।

बताया जा रहा है कि, पारिवारिक विवाद के चलते जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद पर गोली चलाई थी। गनीमत यह रही कि, गोली जवान के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। कंधे पर मामूली चोट आई है, जिसका इलाज महारानी अस्पताल में चल रहा है।

जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार ने घटना के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button