छत्तीसगढ़विविध समाचार

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में CCTV बंद मिला तो होगी कार्रवाई

सभी CCTV कैमरे 24×7 चालू एवं रिकॉर्डिंग मोड में रखना अनिवार्य

धमतरी। जिले में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए धमतरी पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर सभी बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ने स्पष्ट किया है कि सभी बैंक परिसरों में लगे CCTV कैमरे 24×7 चालू रहें और उनकी रिकॉर्डिंग बिना किसी रुकावट के होती रहे। कैमरों का बंद रहना या रिकॉर्डिंग बाधित होना सुरक्षा में गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

पुलिस ने बैंक प्रबंधन को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कैमरों की दिशा सही हो, प्रवेश-निकास द्वार, कैश काउंटर, लॉकर रूम, पार्किंग और अन्य संवेदनशील स्थान पूरी तरह निगरानी में रहें। साथ ही CCTV फुटेज सुरक्षित रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए।

धमतरी पुलिस बैंक प्रबंधकों के साथ लगातार समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा एगी।

Related Articles

Back to top button