अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुरराष्ट्रीय

सीबीआई की टीम महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को लेकर पहुंची रायपुर

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार रात अलग ही घटनाक्रम देखने को मिला। मीडिया कैमरों से बचाते हुए CBI की टीम उसे एयरपोर्ट से रवाना हुई। आरोप है कि सौरभ को मीडिया की नजरों से दूर रखने के लिए एयरपोर्ट की लाइटें तक बंद करवाई गईं।

बताया जा रहा है कि CBI की टीम ने सौरभ चंद्राकर को मीडिया से बचाने के लिए एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम किए। उसे सामान्य तरीके से बाहर ले जाने के बजाय प्रस्थान गेट से निकाला गया। दावा किया जा रहा है कि रायपुर एयरपोर्ट पर किसी आरोपी को इस तरह प्रस्थान गेट से बाहर ले जाने का यह पहला मामला है।

ओमान से भारत लाए जाने के बाद सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम रायपुर लेकर पहुंची है। अब बुधवार को उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा।

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में उसकी पेशी और आगे की पूछताछ पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button