भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव निज प्रवास पर पहुंचे होटल अमित इंटरनेशनल

भिलाई। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव अपने निजी प्रवास के दौरान भिलाई पहुंचे। इस दौरान वे होटल अमित इंटरनेशनल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिचित एवं होटल अमित पार्क के संचालक सुभाष साव से मुलाकात की। इस खास मुलाकात के दौरान पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि किरण सिंह देव और सुभाष साव के बीच लंबे समय से गहरी मित्रता है। दोनों परिवारों के बीच भी आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध भी हैं। होटल अमित इंटरनेशनल में हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सभी ने आपसी सौहार्द और आत्मीयता के साथ समय बिताया। सौजन्य भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने दीपावली और छठ पर्व की बधाई जिले व प्रदेश वासियों को दी व सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। किरण सिंह देव का यह भिलाई प्रवास पूरी तरह निजी रहा, जहां उन्होंने अपने पुराने मित्रों और परिचितों से मुलाकात की।



