छत्तीसगढ़दुर्ग- भिलाईराजनीति

स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने “वन टाइम पेनल्टी” को लेकर जताई आपत्ति

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र ने भिलाई प्रशासित क्षेत्र में दुकान सह आवास की विधि सम्मत अनुमति दी है आवंटन धारकों ने आवंटित क्षेत्र की भूमि पर ऊंचाई सीमा में किसी तरह का अतिरिक्त निर्माण कर लिया है ऐसे निर्माणों पर भिलाई इस्पात संयंत्र पूर्व में वन टाइम पेनल्टी सिस्टम लागू करके विधि सम्मत आदेश कर दिया था लगभग 8-10 वर्षों पूर्व से बीएसपी प्रबंधन में उन नियमों को दरकिनार कर प्रतिमाह आर्थिक दंड करारोपित कर वसूली कर रहा है आवंटन धारकों को यह समझ नहीं आता कि यह राशि कब तक और वसूली जाएगी जबकि भिलाई इस्पात प्रबंधन के पास इसको वन टाइम पेनाल्टी लेकर नियमित करने की योजना है लेकिन अधिकारी इस विषय पर गंभीर नहीं है अभी हाल ही में भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के पदाधिकारी की एक बैठक भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक सेवाएं एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों के मध्य संपन्न हुई थी इस बैठक में इस बात पर गंभीरता से विचार हुआ था और मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने इस प्रकरण के निराकरण का आश्वासन हमें दिया था लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी इस प्रकरण पर अब तक क्या कार्रवाई हुई इसकी कोई जानकारी स्टील सिटी चैंबर को प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई।

स्टील सिटी चेंबर के ।अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा है कि यह प्रकरण स्थानीय स्तर पर हल किया जा सकता है लेकिन विभागीय अधिकारियों की रुचि प्रतिमाह राशि वसूले जाने की नजर आती है जो दुखद एवं निंदनीय है चैंबर ने मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं भिलाई इस्पात संयंत्र को पुनः पत्र भेजकर ऐसे सभी प्रकरण जो बीएसपी प्रबंधन के नियंत्रण में है उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया जाना चाहिए अनावश्यक मानसिक आर्थिक और शारीरिक पीड़ा से शहर के आवंटन धारकों को राहत नहीं मिलने की स्थिति में दीपावली के बाद किसी बड़े आंदोलन की चेतावनी भी स्टील सिटी चैंबर भिलाई ने दी है, रिटेंशन एवं लाइसेंस के प्रकरण के निराकरण के बाद यह स्पष्ट हो गया है की भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी न केवल उपभोक्ताओं को बल्कि सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी गुमराह करते रहे और जिस प्रकरण का निराकरण स्थानीय प्रबंधन कर सकता था ऐसे प्रकरण को भी मुख्यमंत्री के लेवल तक ले जाकर मालूम नहीं बीएसपी प्रबंधन ने शहर के रिटेंशन धारकों को अथवा लाइसेंस धारकों को पिछले 1 साल से लगातार क्यों परेशान करके रख रहा ज्ञानचंद जैन ने स्पष्ट किया है नगर निगम चुनाव के पूर्व इस समस्या का निराकरण भिलाई इस्पात संयंत्र को कर देना चाहिए अन्यथा डबल इंजन की सरकार को व्यापारियों की समस्याओं के निदान नहीं होने से पुनः परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।
चेंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद ने मुख्य महाप्रबंधक से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण का निराकरण कर शहर के व्यापारी वर्ग को भी एक छोटी सी राहत दीपावली उपहार के रूप में दे दे ।

Related Articles

Back to top button