छत्तीसगढ़राजनांदगांवविविध समाचार

यात्री बस में लगी भीषण आग

बालोद। राजनांदगांव से बालोद आ रही आनंद कंपनी की यात्री बस में ग्राम मालीघोरी के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बस में पटाखे रखे हुए थे। आग लगते ही पटाखे फूटने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस जब ग्राम मालीघोरी के पास पहुंची, तभी उसमें अचानक आग भड़क उठी। आग फैलते ही बस में रखे पटाखों में विस्फोट होने लगे। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने तत्काल बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई।

Related Articles

Back to top button