अपराधछत्तीसगढ़

नकली नोट छापने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। असली नोटों की शक्ल में नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे आरोपियों के मंसूबों पर हसौद पुलिस ने पानी फेर दिया है। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर गांव निवासी नरेश कुमार आदित्य और संजय आदित्य को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से कुल 17,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिसमें 500 और 100 रुपये के नकली नोट शामिल हैं, इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जा रहा कलर प्रिंटर, नोट छापने का फ्रेम, पेपर, कटर और एक एक्टिवा भी जब्त की है।

Related Articles

Back to top button