सेंट थॉमस कॉलेज में 10वीं मार थियोडोशियस स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मेजबान टीम बनी विजेता
सेंट थॉमस कॉलेज ने जीता बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
भिलाई। सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई में 10वीं मार थियोडोशियस अंतर्महाविद्यालयीन स्मृति पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर को 76-64 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर एवं महाविद्यालय के पूर्व खिलाड़ी सी. मोहन कुमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के मैनेजर बिशप हिस ग्रेस एलेक्सीओस मार यूसेबिओस ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ. पी.एस. वर्गीस, सेंट थॉमस मिशन के ट्रेजरार फादर थॉमस रम्बान एवं शिक्षा अधिकारी फादर रेजी सी. वर्गीस उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शाइनी मेंडोंस ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि महाविद्यालय के संस्थापक बिशप स्वर्गीय डॉ. स्टेफानोस मार थियोडोशियस की स्मृति में प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और ईमानदारी के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सी. मोहन कुमार ने कहा कि किसी भी खेल में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन और ईमानदारी बेहद जरूरी है।

प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में सेंट थॉमस महाविद्यालय ने महासमुंद कॉलेज को 85-59 से पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शासकीय वैशाली नगर महाविद्यालय ने रायपुर कॉलेज को 72-67 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में सेंट थॉमस महाविद्यालय ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर को 76-64 से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। विजेता टीम को 12 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 8 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।प्रतियो
गिता का सफल आयोजन महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री कैलाश नारायण वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन में खेल समिति की डॉ. रिंसी बी. अब्राहम, डॉ. सुनीता क्षत्रिय, डॉ. मजू जॉय, महेंद्र इखार, अमिताभ शर्मा सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

