अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

आरोप है कि कर्मचारी ने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को कराने के बदले में राजकिशोर नगर निवासी व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई की। जिस समय ACB ने कार्रवाई की, उस वक्त नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी।

जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी शिकायतकर्ता अपने मकान के नवीनीकरण से जुड़े काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। आरोप है कि इसी काम को आगे बढ़ाने के एवज में संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने ACB से इसकी शिकायत की। इसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची। कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

Related Articles

Back to top button